![]()
अमिताभ बच्चन इन दिनों अपना नानावती अस्पताल में कोरोना का इलाज करवा रहे हैं, बता दें कि अमिताभ 11 जुलाई को ऐडमिट हुए थे।हालांकि डॉक्टर्स उनकी कंडिशन स्टेबल बता रहे हैं। वहीं बीग बी ने हॉस्पिटल से ब्लॉग में लिखा कि कोरोना वायरस किस तरह मेंटल हेल्थ पर असर डालता है।
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा है कि जो डॉक्टर आपकी केयर कर रहे होते हैं वो भी आपके पास नहीं आते। वे वीडियोचैट के जरिये बातचीत करते हैं और ऐसी परिस्थिति को देखते हुए यह तरीका बेस्ट है। इलाज के लिए भर्ती लोगों को हफ्तों कोई इंसान देखने को नहीं मिलता। डॉक्टर, नर्स आते भी हैं तो PPE किट में। लोगों को रिमोट ट्रीटमेंट दिया जा रहा है क्या इसका मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है? सायकॉलजिस्ट का कहना है कि पड़ता है। मरीज यहां से जाने के बाद बदल जाते हैं, वे पब्लिक में जाने से डरते हैं या उन्हें लगता है कि लोग उनके साथ अलग तरह से व्यवहार करेंगे। ऐसे ट्रीट करेंगे कि जैसे वे बीमारी को साथ लेकर चल रहे हैं। बिग बी ने इसे Pariah syndrome जैसा बताया है। इससे लोग गहरे अवसाद में जा रहे हैं और अकेलेपन में भी।
अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने फैंस से दूर हैं, जो कि एक फिल्मी सितारे के लिए आसान नहीं है, बीग बी के फैंस लगातार उनके लिए पूजा पाठ कर रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की प्रर्थना कर रहे हैं।