दमकती रहे आपकी खूबसूरती

ब्यूटी का सीधा संबंध महिलाओं से हमेशा सा रहा है। खूबसूरत दिखने की चाह हर महिला की होती है। यह सिर्फ इसलिए भी जरूरी नहीं हमें लोगों को आकर्षित करना है। यह कई बार महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी कारगर सिद्ध होता है। आज हम आप को बता रहे हैं कुछ ब्यूटी हैक्स जिनकी मदद से आप अपनी ब्यूटी को घर पर ही कम समय में, और निखार सकते हैं।

दांतो की चमक- खूबसूरत दिखने के लिए सबसे पहले बेहद जरूरी है कि आप हमेशा मुस्कुराती रहें। यह जीवन में सकारात्मकता तो लाता ही है साथ ही हमारे आस-पास के लोग भी हमसे प्रभावित रहते हैं। एक खूबसूरत हँसी के लिए बेहद जरूरी हो जाता है कि आपके दांत भी हँसते वक्त मोतियों की तरह चमकें। दांतों की सफाई के लिए हम ब्रश तो करते ही है पर कई बार ब्रश करने के बावजूद भी हमारे दांत साफ नहीं रहते।

दांतो की बेहतर सफाई के लिए आप अपने टूथपेस्ट में नींबू की कुछ बूंदे बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर दांतों को ब्रश करेंगे तो यह आप के दांतो की चमक को बढ़ाने मददगार साबित होगा। लेकिन साथ ही आप को यह पता होना चाहिए कि सोडा का अत्यधिक मात्रा में इस्तेमाल आपके दांतो को हानि भी पहुँचा सकता है। इसलिए सोडा के अत्यधिक इस्तेमाल से बचें।

बालों की केयर– लंबे घने बालों वाली महिला हर किसी को भाती है। साथ ही हर महिला चाहती है कि उसके बाल खूबसूरत हों लेकिन बालों को समय-समय पर शैंपू करना ही बालों की चमक और खूबसूरती के लिए जरूरी नहीं होता। बालों में कई बार डेंड्रफ की समस्या आ जाती है जिसे कई बार हमें शर्मिंदगी भी महसूस होती है। अगर आप को यह समस्या है तो आप इसके लिए प्याज को कद्दूकस कर उसका रस को नारियल तेल के साथ मालिश करें। डेंड्रफ के लिए प्याज का रस कारगर सिद्ध  होता है। यह आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। साथ ही बालों की चमक भी बढ़ेगी।

होठों की केयर– सुन्दर गुलाबी होठों का होना महिला में आकर्षण को बढ़ाता है। अगर आप भी चाहती हैं कि आप के होंठ नेचुरल गुलाबी दिखें तो इसके लिए आपको चुकन्दर का रस मदद करेगा। आप एक बर्तन में वैसलिन को रख माइक्रोवेव या गैस में गर्म करें। आप इसमें चुकन्दर का रस मिला लें। एक कंटेनर में इस मिक्सचर को स्टोर कर लें। आपका पिंक लिप आप इसे कभी भी इस्तेमाल कर, गुलाबी होंठ लंबे समय तक पा सकती हैं। इसके अलावा आप रात को साेने से पहले अपने होठों  पर दूध की मलाई भी इस्तेमलात कर सकती हैं। मलाई होठों को मुलायम बनाती है।

चेहरे की केयर – चेहरा किसी भी व्यक्ति में आकर्षण का मुख्य केंद्र होता है। बेहद जरूरी है कि आप चेहरे की देखभाल करें। कई बार हम कुछ ऐसे प्रोडक्ट इस्तेमाल कर लेते हैं जिनकी वजह से हमें कील, मुंहासे चेहरे पर निकल आते हैं। यह देखने में खराब तो लगते ही हैं साथ लंबे समय तक चेहरे पर बने रहते हैं। कील मुंहासे यदि गलती से फूट जांए तो चेहरे पर दाग भी दे जाते हैं। इसके लिए आप एक लहसुन को काट कर मुंहासे वाली जगह पर लगाऐं यह मुंहासे को जल्द ठीक करने में कारगर है।