21 वीं सदी के इस वर्तमान युग में आज भी ऐसी कुछ चीजें हैं जो पुराने समय से चली आ रही हैं। और आगे भी ज्यों की त्यों चलती रहेंगी। सितारे, ग्रह, नक्षत्र आज भी अपनी महत्ता को मानस जीवन में बनाए हुए हैं। सितारों, ग्रहों, नक्षत्रों की चालें सदैव एक सी नहीं रहती, समय के साथ यह बदलती रहती हैं। आज के वैज्ञानिक युग में भी इनकी महत्ता को पूर्ण रूप से नकारा नहीं जा सकता। ग्रहों, सितारों का स्थान परिवर्तन निश्चित ही मानव के ना सिर्फ वर्तमान अपितु कई बार व्यक्ति के भविष्य को भी प्रभावित करता है। आइये जानते हैं क्या कहते हैं आपके सितारे
12 राशियाँ और आज का दिन

मेष राशि– आज आपकी व्यापार की स्थिति अच्छी रहने वाली है। नई नौकरी का प्रयास आज आप के लिए सफल सिद्ध हो सकता है। पारिवारिक जीवन में संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में आज जीवनसाथी के साथ सुखद फल बीतेंगे। लेकिन स्वास्थ्य की अगर बात करें तो आज आपको थोड़ा आलस महसूस होगा।

वृषभ राशि– धन की प्राप्ति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन व्यापार से संबंधित लोगों के लिए यह सलाह रहेगी कि वे आज कोई रिस्क लेने से बचें। आज दामपत्य जीवन थोड़ी बहुत नोंक-झोंक होने की संभावना है। स्वास्थ्य में आज आपको पेट की कोई समस्या से जूझना पड़ सकता है।

मिथुन राशि– शिक्षा के क्षेत्र में आज सफलता मिलने की संभावना है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज के दिन कुछ जल्दबाजी करते हुए नुकसान उठा सकते हैं। दामपत्य़ जीवन में खुशी के पल बीतेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आज हो सकती है।

कर्क राशि– आज आपका उधार धन वापस मिलने की पूर्ण संभावना है। सरकारी क्षेत्र नौकरी में बदलाव होंगे। दामपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थय में शुगर लेवल बढ़ा हो सकता है।

सिंह राशि- शिक्षा में कुछ बड़ा करने की संभावना है। व्यापार में आज घाटे की संभावना है। आज हो सकता है आपके दामपत्य जीवन ने साथी से नोंक-झोंक होने की संभावना है। स्वास्थ्य समस्याऐं परेशान कर सकती हैं।

कन्या राशि– शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के अवसर हैं। दामपत्य जीवन में पति-पत्नि में आज टकराव खत्म हो सकता है। स्वास्थय आज आपका साथ देगा।

तुला राशि– शिक्षा में आ रही बाधाऐं समाप्त होंगी। व्यापार में उधार लिया पैसा वापस मिलने की संभावना है। व्यापार में आज सोच-समझ कर फैसले लें। दामपत्य जीवन में आज साथी के साथ बाहर कहीं जाने का प्लान बन सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य में आज सिर भारी रह सकता है।

वृश्चिक राशि– शिक्षा आज के दिन कुछ प्रभावित हो सकती है। व्यापार की स्थिति अच्छी नहीं है। दामपत्य जीवन में साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य आज थोड़ा गड़बड़ रहने की संभावना है।

धनु राशि- धन प्राप्ति के संभावना आज बनी रहेगी। शिक्षा क्षेत्र की बाधाऐं दूर होंगी। व्यापार में बड़ा फैसला कारगर होगा। दामपत्य जीवन में साथी से कुछ छुपाए ना। स्वास्थ्य में पेट की समस्या आज आ सकती है

मकर राशि– धन की कमी से शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। व्यापार में आज रिस्क लेने से बचें। दामपत्य जीवन में आज पुराने गिले – सिकवे दूर होगें। स्वास्थ्य के शुगर परेशान कर सकता है।

कुंभ राशि– शिक्षा में आज सफलता मिलेगी। व्यापार में आज बड़े रिस्क ले सकते हैं। दामपत्य जीवन में आज अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में आज आलस रहेगा

मीन राशि– धन की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में रिस्क ले सकते हैं। दामपत्य जीवन में आज जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बीतेंगे। स्वास्थय आज ठीक रहेगा।