आत्म निर्भर भारत के मार्ग पर चल रही, मॉडल और सोशल एक्टिविस्ट हिमानी बंसल 

 दिल्ली की रहने वाली हिमानी बंसल एक मध्यम वर्ग परिवार से है। दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर हिमानी बंसल देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अभियान “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”से प्रेरित होकरजहां गरीब व बेसहारा लड़कियों को मुफ्त में शिक्षा प्रदान कर रही है। वहीं अपने पिता को खोने के बाद परिवार की जिम्मेदारियों को भी अपने कंधो पर उठाया। इतना ही नहीं हिमानी बंसल ने बताया की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से प्रेरित है और उनकी राह पर ही मानव कल्याण और देश हीत में अपना योगदान देना चाहती है।  इसीलिए उन्होंने  लघु उद्योग क्राफ्ट को भी बढ़ावा देने के लिए  क्राफ्ट वर्क शुरू किया।
हिमानी बंसल चाहती है कि घर घर में क्राफ्ट का काम किया जाये जिससे  लोगों को रोजगार भी मिले और साथ ही साथ मोदी जी का “लोकल वोकल”अभियान भी घर घर पहुंचे। इसके साथ ही हिमानी बंसल मॉडलिंग में भी काफी सारी कम्पनीज के लिए प्रिंट शूट कर चुकी हैं और आगे भी हिमानी बंसल मॉडलिंग और एक्टिंग में मुकाम हासिल करना चाहती है।
इसी क्रम में हिमानी स्काई टच फाउंडेशन संस्था के साथ भी जुड़ी हुई है।स्काई टच फाउंडेशन सौंदर्य प्रतियोगिता कराती है। हिमानी का कहना है कि अगर आप कुछ करना चाहो तो हर नारी या हर लड़की कुछ भी कर सकती है। कुछ भी मुश्किल नहीं है। और अगर कोई हिमानी बंसल के साथ क्राफ्ट वर्क में सहयोग देना चाहे तो हिमानी बंसल से जुड़ भी सकती हैं।