सुशांत सिंह राजपूत के केस में हर रोज चौकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं, अब इसी बीच सुशांत के हाउसकीपर ने चौकाने वाला खुलासा किया है । उसने कहा कि, ‘सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स की सिगरेट लेते थे, हाल ही में मुंबई पुलिस को दिए बयान में नीरज सिंह ने कहा कि उसने सुशांत की मौत के कुछ दिन पहले ही उनके लिए मारिजुआना के सिगरेट रोल किए थे।
इसके अलावा नीरज ने अपने बयान में ये भी बताया कि वो किसी जान पहचान के रेफरेंस से सुशांत सिंह राजपूत के यहां नौकरी करने आया। लेकिन कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और उसने नौकरी छोड़ दी, लेकिन फिर तबीयत ठीक होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने उसे वापस काम पर बुला लिया।
बता दें कि नीरज सुशांत के घर में खाना परोसना, कुत्ते को सैर कराना, साफ-सफाई करना और सुशांत से जुड़ी चीजों का ध्यान रखना जैसा काम करते थे। इस केस में हर रोज कोई ना कोई नई गुत्थी मिलती है जिसकी वजह से केस उलझता ही चला जा रहा है। लेकिन सुशांत के फैंस और उनके घरवालों की आखें इंसाफ की ओर टिकी हुई हैं।