
आज गौहर खान का जन्मदिन है गौहर खान आज 36 साल की हो गई है। बता दें कि अभिनेत्री गौहर खान बॉलिवुड़ में ही नहीं बल्कि कई टीवी सीरियलों में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। गौहर खान का मानना है कि टीवी कलाकारों को लोग कम महत्व देते हैं, साथ ही गौहर ने कहा कि आज मै जंहा हूँ उसके पीछे टीवी जगत का ही हाथ है।

आपको बता दे कि गौहर खान रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 7 की विजेता भी रह चुकी हैं, इसके अलावा गौहर को बॉलीवुड की कई फिल्मों में देखा गया है। जैसे ‘इशकजादे’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ आपको बता दें कि गौहर विद्या बालन के साथ फिल्म ‘बेगम जान’ में भी देखी जा चुकी हैं।
गौहर खान ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी, जिसके बाद उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया हालांकि गौहर इस प्रतियोगिता में जीत हासिल नहीं कर सकीं।