जानें हरे चने खाने के फायदे, नहीं होगें ये रोग

हरा चना खाएं कई बीमारियां दूर भगाएं - health-benefits-of-green-chickpea

आज हम आपको हरे  चने खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, हरे  चने में प्रोटीन, नमी, चिकनाई, फाइबर्स, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और विटामिन्स पाया जाता है जो कि बॉडी को ऊर्जा  प्रदान करता  है।  हरे चने में भरपूर मात्रा  में आयरन होता है है, जो खून की कमी को पूरा करने में सहायक माना जाता है।  अगर आपको भी ब्लड की कमी है तो अपने आहार में हरो चनों को जरुर  शामिल करें।

बता दें कि हरे चने में विटामिन सी  भरपूर पाया जाता है, अगर आप  ब्रेकफास्ट में हर रोज हरे चने को खाते हैं तो आपकी  हड्डियां मजबूत रहती हैं । साथ ही 1/2 कटोरी हरा चना खाने से ब्लड शुगर का स्तर सही रहता है।

हरे चने के 5 फायदे, आप नहीं जानते

दिल की बीमारी से दूर रहना चाहते हैं तो  हर रोज आधी कटोरी हरे चने का उपयोग करें जिससे आपका दिल मजबूत रहता है,  साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी  घटता है जिससे आपका दिल स्वस्थ रहता है।

क्या आप जानते हैं कि चने में भरपूर मात्रा में  एंटी ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो  हमें कई समस्याओं से बचाता है और बुढ़ाते की परशानी को दूर रखता है।