
रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुके सिदार्थ और शहनाज की जोड़ी को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि आज भी फैंस इन दोनों को एक साथ देखना पसंद करते हैं। और यही वजह है कि एक बार फिर से ये जोड़ी धमाल मचाने को तैयार है। जी हां ये दोनों बहुत जल्द म्युजिक वीडियो ‘शोना शोना’ में दिखाई देगें ।

इस वीडियो का पोस्टर रीलीज किया जा चुका है, पोस्टर में सिदार्थ-शहनाज एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। सिदार्थ की डैशिंग अदायें फैंस का दिल जीत रहीं हैं और शहनाज की क्यूटनेस सबको दीवाना बना रही है। बता दें कि इस गाने को 25 नवंबर को रिलीज किया जायेगा। गाने में टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है।

पोस्टर रिलीज से फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं, और यही वजह है कि ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि गाने की शूटिंग चंडीगढ़ में की गयी है। शू़टिंग के दौरान सिर्दाथ और शहनाज ने जमकर मस्ती की । इससे पहले भी इस जोड़ी ने म्यूजिक वीडियो ‘भुला दूंगा’ में भी अपने जलवे बिखेरे थे, और इस गाने ने रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। और यही वजह है कि एक बार फिर से फैंस इन दोनों को एक साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं।