
दीपिका पादुकोण ने अपने अंदाज में कार्तिक आर्यन को बर्थडे विश करती दिखीं, दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई, जिसमें वो कार्तिक आर्यन को बर्थडे विश करती नजर आ रहीं हैं। आपको बता दें चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन ने अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। वहीं दीपिका ने उन्हें विश करते हुए लिखा- काश हम इस साल साथ में मजेदार फिल्म साइन करें। कहीं ये इशारा तो नहीं इन दोनों के साथ दिखाई देने का। आपको बता दें कि दीपिका कि ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

जब सभी कार्तिक को विश करने में लगे हुए हैं तो भला हमारी अनुष्का शर्मा कैसे पीछे रह जाती, अनुष्का शर्मा ने भी कार्तिक आर्यन के लिए स्टोरी लगाई। जिसमें कार्तिक काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। यानि ये कहना गलत नहीं होगा कि चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन का बॉलीवुड़ भी दीवाना है, चलिये हम तो यही चाहते हैं कि आप ऐसे ही सबके फेवरेट बनें रहें। और अपने फैंस का मनोरंजन करते रहें।