‘बिग बॉस’ के बाद इस गाने में धमाल मचायेगी ये जोड़ी

रिएलिटी शो 'बिग बॉस' से चर्चा में आए प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज  गिल अपने दर्शकों के दिलों को जीतने के लिए फिर से वापस आ गए हैं ...

रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुके सिदार्थ  और शहनाज की जोड़ी को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि आज भी फैंस इन दोनों को एक साथ देखना पसंद करते हैं। और यही वजह है कि  एक बार फिर से ये जोड़ी धमाल मचाने को तैयार है।   जी हां ये दोनों बहुत जल्द म्युजिक वीडियो  ‘शोना शोना’  में दिखाई देगें । 

Bigg Boss 14: Will Siddharth Shukla and Shehnaz Gill Appear Again In Salman  Khan Hosted Show

इस वीडियो का  पोस्टर रीलीज किया जा चुका है, पोस्टर में  सिदार्थ-शहनाज एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। सिदार्थ की डैशिंग अदायें फैंस का  दिल जीत रहीं हैं और शहनाज की क्यूटनेस सबको दीवाना बना रही है।  बता दें कि इस गाने को  25 नवंबर को रिलीज किया जायेगा। गाने में टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है।

बिग बॉस 13: क्या शहनाज गिल को हो गया सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार? कहा- मुझे  ऐसा ही लड़का चाहिए...

पोस्टर रिलीज से फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं, और यही वजह है कि ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि गाने की शूटिंग चंडीगढ़ में की गयी है। शू़टिंग के दौरान सिर्दाथ और शहनाज ने जमकर मस्ती की । इससे पहले भी इस जोड़ी ने म्यूजिक वीडियो  ‘भुला दूंगा’ में भी अपने जलवे बिखेरे थे, और इस गाने ने  रिकॉर्ड तोड़  डाले थे। और यही वजह है कि एक बार फिर से फैंस इन दोनों को एक साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं।