
इन दिनों सारा अली खान और वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कुली न.1 को लेकर काफी चर्चा में हैं। साथ ही दोनों फिल्म का प्रमोशन काफी जोरो-शोरों से करते हुए दिखाई दे रहें हैं। वहीं फैंस को भी वरुण धवन की इस फिल्म का काफी इंतजार है।

बता दें कि फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी, इसी बीच फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आ चुका है, जो कि सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। फिल्म में वरुण धवन को अतरंगी अंदाज में देखा जायेगा। पोस्टर में वरुण 5 अलग-अलग किरदार में दिखाई देगें, पोस्टर में सारा अली खान उनके ऊपर लेटी हुईं दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि 28 नवंबर को इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया जाएगा, जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। और इसकी एक वजह वरुण धवन का कॉमेंडी अंदाज भी है. क्योंकि उनका कॉमेड़ी अंदाज हर किसी के दिल को छू जाता है। बता दें कि वरुण की इस फिल्म का प्रमोशन करते हुए जॉनी लीवर भी दिखाई दे रहे हैं, उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इस फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया ।