
आज हम बताने जा रहे हैं आपको बिग बॉस 14 के घर में क्या -क्या हुई हलचल, तो चलिये जानते हैं। क्रिसमस और सलमान खान के जन्मदिन की वजह से इस वीकेंड एलिमिनेशन नहीं हुआ। साथ ही घरवाले घर में जमकर खूब मस्ती करते नजर आये। लेकिन जल्द ही ये मस्ती गायब होने वाली है, जी हां दरअसल आने वाले दिनों में सभी कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरती दिखाई देने वाली है। बता दें कि कैप्टन विकास गुप्ता को छोड़कर सभी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होने वाले हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक नॉमिनेशन का डिस्कशन करने के चलते बिग बॉस आज रात निक्की तम्बोली और एली गोनी को जमकर भला बुरा कहेंगे। इस दौरान पूरे घरवालों को उनकी गलती की सजा भी भुगतनी होगी। जी दरअसल इस दौरान घर से बेघर होने के लिए सोनाली फोगाट, एली गोनी, निक्की तम्बोली, अर्शी खान, अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलाइक, राहुल वैद्य, राखी सावंत, राहुल महाजन, एजाज खान और जैस्मिन भसीन नॉमिनेट हो चुके हैं। वहीं अब खबरें यह भी है कि इस हफ्ते डबल एलिमिनेशन होने वाला है।

जानकारी के मुताबिक सोनाली फोगाट, जैस्मिन भसीन, राहुल महाजन और अभिनव शुक्ला में से किसी दो कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। और घर में जल्द ही मनु पंजाबी और दिशा परमार की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं। तो इस बार बिग बॉस हाउस में लगने वाला है मिर्ची का तड़का जो की कुछ घरवालों को पसंद ना आये।
Nice