
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आंवला हमारी सेहत को कई तरह के हेल्थ बेनिफिट देता है, और आज हम इन्हीं फायदों के बारे में बात करने वाले हैं । आंवला विटामिन सी, ए, एंटी-ऑक्सीडेंट, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन से भरपूर होता है। तो चलिये जानते हैं आंवले से बनने वाले कुछ ड्रिंक्स के बारे में जो आपको अच्छी सेहत देने में मदद करते हैं।

आपको आंवला और एलोवेरा जूस को बराबर मात्रा में लेना है, इसके बाद दोनों अच्छे से मिक्स करें, और इसका सेवन करें यह आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। और इसे बनाना काफी आसान है ।
दूसरे ड्रिंक में आप आंवला का रस, करेला, भारतीय ब्लैकबेरी शामिल करें और आपको कई स्वास्थ्य लाभ होंगे। इस ड्रिंक में आप एक इंच लंबी हल्दी की गांठ के साथ, आंवला को पीसकर और शहद के साथ थोड़ा सा सेवन करें। आंवला और शहद से बना ड्रिंक आपकी इम्युनिटी को मजबूत करता है। साथ ही यह दिल के स्वास्थ्य में सुधार करता है, त्वचा और बालों के लिए भी ये ड्रिंक काफी अच्छा माना जाता है।