एवेंजर्स की टी-शर्ट पहने राज कुंद्रा पत्नि शिल्पा, बेटे वियान संग पहुंचे एवेंजर्स देखने

मार्वल स्टूडियो की फिल्म ने भारत में अपनी धमाकेदार एंट्री के साथ ही बॉलिवुड सितारों पर भी जादू चला दिया है। आपको बता दें एवेंजर्स एंड गेम की पहली दिन की कमाई का अनुमान जहाँ एक ओर 50 करोड़ के लगभग लगाया जा रहा था। वहीं फिल्म ने पहले ही दिन 53 करोड़ की कमाई कर नया रिकॉर्ड बना लिया है। दूसरे दिन यानि बीते शनिवार को फिल्म 51 करोड़ कमा भारत के सिनेमा के इतिहास में 2 दिनों में 100 करोड़ से अधिक कमाने वाली फिल्म बन गई है।Image result for avenger movie and shilpa shetty hd picturesएवेंजर एंड गेम का भारत में दर्शकों के बीच इतना क्रेज़ बना हुआ है तो बॉलिवुड सितारे भी इस चार्म से खुद को कैसे बचा पाते। बता दें अभी हाल ही में बॉलिवुड की ब्यूटी क्वीन शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा और बेटे विहान के साथ एवेंजर्स एंड गेम फिल्म देख कर आईं हैं। इस दौरान रोचक बात यह रही कि राज कुंद्रा और बेटे विहान ने एक जैसी टी-शर्ट पहनी थी जिसमें एवेंजर्स फिल्म की तस्वीरें छपी हुई थीं। वहीं शिल्पा शेट्टी जंप सूट पहने नज़र आईं।Image result for shilpa shetty with husband and son2 घंटे की अवधि वाली इस फिल्म की लागत 300 मिलियन डॉलर के आसपास बताई जा रही है। वहीं पहले ही दिन में फिल्म ने 1400 करोड़ की लागत अलग अलग देशों से वसूल ली है। भारत में भी इस फिल्म का जलवा हर तरफ है। हर किसी की जुबान पर एवेंजर्स फिल्म की तारीफ आप इन दिनों सुन सकते हैं।Image result for avengersभारत में बीते शुक्रवार को मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए बॉलिवुड सितारे- रणबीर-आलिया जहाँ एक साथ नज़र आए वहीं कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत, साजिद नाडियावाला जैसे बड़े सितारे नज़र आए। भारतीयों दर्शकों का हॉलिवुड फिल्म को इतनी अच्छी प्रतिक्रियाऐं मिलना बॉलिवुड वालों के लिए एक चुनौती से कम नहीं है।Image result for alia ranbirफिल्म की टिकटें अभी भी आसानी से आम लोगों को नहीं मिल रही हैं। केवल एडवांस बुकिंग वाले दर्शक ही फिल्म का लुफ्त उठा पा रहे हैं। यानि फिल्म को देखने का इंतजार अभी भी एक बड़ी संख्या का बाकी है। अभी फिल्म को आए दो दिन ही हुए हैं।Image result for avengersइस फिल्म के प्रति दर्शकों की रोचकता को देखते हुए नाइट शॉ की अवधारणा ने तो पहले ही जन्म ले लिया है साथ ही बता दें कि फिल्म को देखना आप के लिए इतना भी आसान नहीं होने वाला है। असामान्य फिल्म की टिकट सामान्य फिल्मों से मंहगी होना ज़ायस है। देखना दिलचस्प होगा कि अभी मार्वल स्टूडियो की यह फिल्म औऱ किन-किन बॉलिवुड सितारों को अपनी ओर खींच पाने में कामियाब होती है।Image result for avengersबता दें कि फिल्म की कहानी वैसे तो इंटरनेट पर रिलीज से पूर्व ही वायरल हो चुकी थी। पर इससे दर्शकों की संख्या कुछ खास प्रभावित नहीं हुई कि क्यों ये आप और हम बेहतर समझते हैं कि फिल्म को थियेटर में देखने का मज़ा ही कुछ और होता है।