पानी हमारे शरीर के लिए कितना आवश्यक तत्व है यह इस बात से पता चलता है कि मानव शरीर में पानी की मात्रा अन्य पोषक तत्वों के मुकाबले 70% होती है। गर्मीयों में अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह हमें अखबार, पत्रिकाओं, विज्ञापनों में अक्सर मिलती ही रहती है। वहीं आज हम जानेंगे कि पानी के साथ फलों का रस हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे पहुंचाता है। आपको बता दें कि फलों का रस हमें ना केवल कई तरह की बीमारियों से बचाता है बल्कि साथ ही यह आपकी त्वचा को निखारने का कार्य करता है।
आइए जानते हैं कि विभिन्न फलों के जूस से हमें क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
संतरे का रस- संतरे का रस स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। आपको बता दें संतरे के रस से शरीर में विटामिन सी की कमी को दूर किया जा सकता है। संतरे में विटामिन सी के गुणों के साथ-साथ, विटामिन ए, विटामिन बी के गुण पाए जाते हैं। संतरे का रस शरीर में रक्त-संचार को बढ़ाता है। इसके साथ से संतरे का रस रोगजनक किटाणुओं के शरीर में प्रवेश को बाधित करता है। यदि आप संतरे का रस का सेवन रोज करते हैं तो यह आपकी आँखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होगा।
सेब का रस- ‘रोजाना 1 सेब खाइए और रोगों से मुक्ति पाइए’ इस कहावत से आप भली-भांति परिचित होंगे। सेब के रस के फायदे भी उतने ही हैं जितने कि सेब के हैं। आपको बता दें कि सेब में विटामिन, मिनरल, एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। विटामिन ए से भरपूर सेब के रस आँखों की रोशनी को तेज करने में गुणकारी है। सेब के रस से हड्डियों को मजबूती मिलती है। सेब में आयरन, बोरोन, कैल्शियम भरपूर मात्रा में मिलता है। इसके साथ ही सेब के जूस से आपकी स्किन निखरती है और बालों को भी मजबूती मिलती है।
अनार का रस- अनार के रस के अनेकों फायदे शरीर को मिलते हैं। अनार के रस से शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। इसकी उपयोगिता अनेकों बीमारियों के लिए एक औषधि के रूप में कम नहीं है। इसमें विटामिन ए, ई, जी के गुण पाए जाते हैं। फाइबर की मात्रा पाए जाने के कारण यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में कारगर है। अनार का रस आँखो की रोशनी को तेज करता है तथा कोलोस्ट्रोल की मात्रा घटा कर दिल को मजबूत बनाता है।
आम का रस- आम गर्मीयों में सभी को खाना पसंद होता है। यह बच्चों, बूढों और व्यसकों का मनपसंद फल होता है। आम के रस के फायदे भी अनेक हैं। आम के रस के सेवन से कैंसर से की बीमारी से बचा जा सकता है। आँखों की चमक बनाए रखने के लिए आम का रस कारगर है। इसमें विटामिन ए के गुण पाए जाते हैं। यह पाचन क्रिया को आसान बनाता है। आम का रस पीने से मोटापे को भी नियंत्रित किया जा सकता है।
गन्ने का रस- गन्ने का रस आसानी से कहीं भी मिल जाता है। साथ ही गन्ने का रस अद्भुत गुणों से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम पाया जाता है। जिससे शरीर की हड्डियों को मजबूती मिलती है। शरीर को स्वस्थ रखने में गन्ने का रस फायदेमंद है।