इस वेंडिग सीजन जमेगा टशन

गर्मियों की शुरूआत के साथ ही वेडिंग सीजन की भी शुरूआत हो चुकी है। यह आप बेहतर समझते हैं कि समर वेडिंग में आप को दोस्तों, रिश्तेदारों की शादी में टशन जमाना तो चल ट्रेंड को फॉलो करना आपके लिए बेहद जरूरी है। अक्सर किसी भी सीजन की शुरूआत पर हम अखबार, पत्रिका, यू-ट्यूब, या गूगल पर चल रहे ट्रेंड की खोज में लग जाते हैं। आप किसी भी पार्टी में, शादी में जाएं तो इस बात का ख्याल जरूर रखें कि आप को किसी भी फैशन को फॉलो करने से पूर्व उसमें कंफर्टेबल होना जरूरी है। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि इस समर सीजन में आप दोस्त की शादी में कैसे कूल लग सकती हैं और शादी, पार्टी की शान बन सकती हैं-Related imageफ्लोरल ड्रेस में जमेगा टशन– फ्लोरल ड्रेस का ट्रेंड इन दिनो समर वेडिंग में इन है। इसमें आप खूबसूरत तो लगेंगी ही साथ ही दोस्तों के बीच टशन भी जमा पाने में भी कामियाब होंगी। अभी हाल ही में आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी, दिव्यांका त्रिपाठी भी फ्लोरल ड्रेस में नज़र आय़ी थीं। यह फ्लोरल ड्रेस आपको किसी भी मार्केट में आसानी से मिल जाएगी। यह हल्के रंगो में आती हैं। पहनने में भी बहुत भारी-भरकम आपको महसूस नहीं कराऐंगी। इस फ्लोरल ड्रेस की खूबी ही यह है कि इसमें बने फ्लोरल डिज़ाइन गर्मीयों में आपको कूल लुक देगी। इसके साथ आप चाहें तो हल्का मैचिंग दुपट्टा साथ में कैरी कर सकते हैं।Image result for shilpa floral dressहेयर स्टाइल– गर्मीयों के सीजन में कूल अंदाज़ में पार्टी को एंजॉय करना बेहद जरूरी है। आप किसी भी हल्के रंग की ड्रेस के साथ अपने बालों को सिंपल खुला छोड़ सकती हैं। लेकिन यह सिर्फ उन्हीं के लिए है जिनके बाल बहुत ज्यादा हैवी नहीं है। अन्यथा हैवी बालों को खुला छोड़ना आप को परेशान कर सकता है। हैवी बालों के लिए आप साइड चोटी के विकल्प पर जा सकती हैं। बालों को एक साइड कर आप फिश या खजूरी टेल बना सकती हैं। यह आपको कंफर्ट के साथ खूबसूरत भी महसूस करवाएगा।Image result for women simple hair style for wedding partyमेकअप- गर्मीयों की शादी पार्टी में आपको अपने मेकअप का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। गर्मीयों में डार्क मेकअप करना आपको शर्मिंदा कर सकता है। तो ध्यान रखें कि आपको इस सीजन में अपना मेकअप एकदम लाइट रखना है। साथ ही इस बात का ध्यान दें कि मेकअप वाटरप्रूफ हो क्यों कि गर्मीयों में फेस पर भी पसीना आने की समस्या बनी रहती है। साथ ही समय-समय पर हल्का टचअप देना ना भूलें।Related imageएक्सेसरीज़- ध्यान रखें कि आप गर्मियों की शादी अटेंड करने जा रही हैं तो आपको हैवी एक्सेसरीज के विकल्प पर जाने से बचना है। वैसे तो ड्रेस ही आप को ट्रेंडी बनाएगी लेकिन साथ में गले में पेंडेंड पहनना आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगा देगा।

Image result for footwear vallies designजूते- अगर आपकी हाइट ठीक-ठाक है तो आप इस समर सीजन अपनी ड्रेस के साथ वर्क वाली फ्लैट जूतियाँ कैरी कर सकती हैं। यह आपको हील्स की दिक्कतों से बचाएगा। वहीं अगर आपकी हाइट कम है तो आप हील्स कैरी करें लेकिन ध्यान रहे कि आप को इन में चलने में दिक्कत ना हो, इसके लिए जरूरी है कि आप को हील्स में चलने की अच्छा अभ्यास हो।