
टीवी शो रामायण में राम बनकर गुरुमीत चौधरी ने लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है। और अब वो कोरोनाकाल में लोगों की मदद के लिये आगे आये हैं जी हां हाल ही में गुरमीत चौधरी ने महाराष्ट्र के नागपुर में ‘आस्था’नाम का एक कोविड हॉस्पिटल खोला है। ताकि लोगों की मदद हो सके। गुरमीत का कहना है कि ‘ये लोगों का प्यार है कि मैं अपनी जिंदगी में कलाकार के रूप में सफल हो पाया और मुझे लगता है कि अब मेरी बारी है इस देश के लिए और देश के लोगों के लिए कुछ करने की इसलिए मैंने नागपुर शहर में डॉक्टर सैयद वजहाताली और उनकी टीम के लिए मिलकर ये कोविड हॉस्पिटल खोला है और देश के कई दूसरे शहरों में भी कोविड हॉस्पिटल खोलने की तैयारी में लगा हुआ हूं और भगवान की कृपा रही तो जल्द ही दूसरे शहरों में कोविड हॉस्पिटल खुल जाएंगे।
गुरमीत चौधरी का कहना है- ‘अभी कुछ महीनों पहले मेरे एक मीडिया मित्र ने मुझसे कोविड से जुड़ी एक मदद मांगी थी, जब मैंने उसकी मदद करने के लिए अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया तो मुझे पता चला कि कोरोना की वजह से देश में हालात कितने ज्यादा खराब चल रहे हैं। तब मेरे दिमाग में ये ख्याल आया कि मुझे लोगों की मदद के लिए एक असली नायक की तरह काम करना होगा।