फैंस को मिला ‘द फैमिली मैन 2’ का तोहफा

The Family Man 2
The Family Man 2

अगर आपको भी था वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन2 का इंतजार तो ये खबर आपको लिये ही है, जी हां अमेजॉन प्राइम ने आपका इंतजार ख़त्म कर दिया है, जी हां सही सुना आपने हाल ही में अमेजॉन प्राइम ने ‘द फैमिली मैन 2 को रिलीज डेट से एक दिन पहले रिलीज करके फैंस को खुश कर दिया है। और इसके बदले में फैंस भी अपनी खुशी का इजहार अलग- अलग अंदाज में करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर आप ढ़ेरों सारे कॉमेंट और मजेदार मीम्स देख सकते हैं, और इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि ‘द फैमिली मैन 2 की रिलीज से लोग काफी खुश हैं।

‘द फैमिली मैन 2 की कहानी की बात की जाये तो ये एक मिडिल क्लास फैमिली मैन श्रीकांत तिवारी की कहानी है, सीरीज में आपको अभिनेता मनोज बाजपेयी, सामंथा अक्किनेनी भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा प्रियामणी, सरद केलकर, सनी हिंदुजा और वेदांत सिन्हा भी नजर आएंगे। बता दें कि ‘द फैमिली मैन 2 की रिलीज पर फैंस ने अमेजॉन प्राइम को थैंक्यु कहा, फैंस मजेदार मीम्स के जरिये अपनी खुशी का इजहार करते दिखायी दिये। इसका मतलब तो ये ही है कि ये सीरीज करने वाली है कमाल का बिजनेस तो अगर आप भी ‘द फैमिली मैन 2 की फैंस लिस्ट में हैं शामिल तो आप भी हो जायें खुश और देखें ‘द फैमिली मैन 2 ।

1 Comment

Comments are closed.