संकल्प सेवा संस्थान द्वारा 300 लोगों को पिलाया गया आयुष काढ़ा

संकल्प सेवा संस्थान
संकल्प सेवा संस्थान

संकल्प सेवा संस्थान द्वारा आयुर्वेद विभाग सीकर द्वारा प्रदत आयुष काढ़ा सालासर बस स्टैंड पर लोगों को पिलाया गया । संकल्प सेवा संस्थान के अध्यक्ष आलोक कौशिक ने बताया कि आयुर्वेद  विभाग के उपनिदेशक सुरेश कुमार शर्मा के निर्देशन में करीब 300 लोगों को यह काढा पिलाया गया ।

इस आयुष क्वाथ  में विभिन्न जड़ी बूटियों के साथ नीम गिलोय भी डाली गई । सभी जड़ी बूटियां  रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कार्य करती है। अभी जो कोरोना महामारी चल रही है इसमें शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे इसके लिए आयुष मंत्रालय द्वारा इस  आयुष क्वाथ निर्माण किया गया है । सभी लोगों ने रुचि के साथ क्वाथका सेवन किया। इस अवसर पर उपनिदेशक डॉ सुरेश कुमार शर्मा, डॉ रमेश त्रिवेदी, डॉ योगेश मिश्रा, डॉ रमेश कस्वां, डॉ पंकज त्रिवेदी, डॉ प्रदीप पाण्डेय, बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट ,राजा राम

शर्मा योगाचार्य ,गुरदयाल सिंह नरूका कैप्टन, संस्थान के सदस्य एडवोकेट लीना बिजारणिया, अमित कौशिक, अरुण जोशी, जय शंकर जोशी, सुनील माथुर ,धर्मपाल बगडि़या आदि उपस्थित थे। संस्थान द्वारा आगे भी आयुर्वेद विभाग के सहयोग से आयुष क्वाथ पिलाने का कार्य जारी रहेगा।

1 Comment

Comments are closed.