
बॉलीवुड़ में धमाल मचाने के बाद रणवीर सिंह अब जल्द ही टीवी की दुनिया में अपना जल्द ही डेब्यू करने वाले हैं। जी हां सही सुना आपने रणवीर सिंह कलर्स चैनल से अपना टेलीविजन डेब्यू करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि कलर्स अपना नया क्विज शो लेकर आ रहा है, जिसका नाम है- द बिग पिक्चर। यह शो वूट तथा जियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी स्ट्रीम होगा। शो को Banijay Asia तथा आईटीवी स्टूडियोज ग्लोबल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करने वाला है। और इस शो को होस्ट करते दिखाई देगें रणवीर सिंह।
रणवीर सिंह ने अपने छोटे पर्दे पर डेब्यू को लेकर कहा- एक कलाकार के तौर पर मेरी यात्रा में इस्तेमाल करने तथा खोजने की ललक लगातार रही है। भारतीय फिल्मों ने मुझे सब कुछ दिया है। यह मेरे लिए एक एक्टर के तौर पर अपने कौशल को प्रदर्शित करने का एक मंच रहा है। साथ ही भारत के लोगों ने मुझे काफी प्यार दिया है। अब मैं कलर्स के ‘द बिग पिक्चर’ के साथ अपने टीवी डेब्यू के जरिए उनके साथ बहुत अनोखे तथा आकर्षक तरीके से जुड़ना चाहता हूं। शो की बात करें तो प्रतियोगियों को विजुअल पर आधारित 12 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। अगर वो इन सभी प्रश्नों का उत्तर दे पाते हैं, तो उन्हें एक ग्रैंड प्राइस दिया जायेगा।
शो में तीन लाइफलाइन को रखा गया गया है। इन लाइफलाइनस की वजह से प्रतियोगी अपनी प्राइस मनी तक पहुंच सकते हैं। वहीं कौन बनेगा करोड़पति के कॉनसेप्ट पर इंटरेक्टिव फॉर्मेट भी रखा गया है, ताकि घर बैठी हुई ऑडियंस भी इस खेल को ऑनलाइन खेल सके, और प्राइस जीत सकें।