
अभिनेता आमिर खान आज सुबह से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। और इसकी वजह है किरन राव से उनका तलाक। जी हां 15 साल साथ रहने के बाद अब ये कपल अलग होने जा रहा है। और इस बात की जानकारी खुद आमिर ने दी, आमिर ने कहा कि आपसी सहमति के बाद हम दोनों तलाक लेने जा रहे हैं, यानि अब आमिर की दूसरी शादी भी टूटने जा रही है। आमिर और किरन की 28 दिसंबर, 2005 को शादी हुई थी और 15 साल बाद ये दोनों एक दूसरे से अलग होने जा रहे हैं। इस खबर के बाद से ही ये दोनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
ऑफिशियल स्टेटमेंट में दोनों ने कहा है, ’15 साल साथ बिताने के दौरान हमने हंसी-खुशी से हर पल को जिया और हमारा रिश्ता विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ आगे बढ़ता रहा। अब हम अपनी जिंदगी का नया चेप्टर शुरू करेंगे-जो कि पति-पत्नी की तरह नहीं, बल्कि को-पेरेंट और एक-दूसरे के लिए परिवार की तरह होगा। इसी के साथ उन्होंने आगे लिखा है- ”हम फिल्मों और अपने पानी फाउंडेशन के अलावा उन सभी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते रहेंगे जिनमें हमारी रूचि होगी।
हमारे दोस्तों और परिवारों को शुक्रिया जिन्होंने हमें इस दौरान अपना लगातार सपोर्ट किया, उनके सपोर्ट के बिना हम ये फैसला लेना थोड़ा मुश्किल था। ये पहली बार नहीं है जब आमिर तलाक ले रहे हैं, इससे पहले भी उनका तलाक रीना दत्ता से हो चुका है। इस खबर को सुनने के बाद आमिर के फैंस सोशल मीडिया पर कॉमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करने में लगे हुए हैं।