लाल प्याज के सेवन से कंट्रोल होगा आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल

Cholesterol
Cholesterol

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप कोलेस्ट्रॉल लेवल को सही रख सकते हैं। क्योंकि अगर शरीर में कोलोस्ट्रोल का लेवल बढ़ जाये तो शरीर को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार हमारे गलत खान-पान की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का सामना करना पड़ जाता है तो चलिये जानते हैं कि घरेलु नुस्खों से किस तरह आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को सही रख सकते हैं।

धनिया के बीज- धनिया के बीज आपकी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने में मदद करते है,  धनिया के बीज बेड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करने में सहायक होते है। बॉडी में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने के लिए एक बर्तन में पानी लेकर गैस पर रखें इसके बाद पानी उबलने लगे तो इसमें  2 चम्मच धनिया के बीज डाल दें।  जब पानी अच्छे से उबल जाये तो इसे आंच से उतारकर छान लें, पानी ठंडा होने पर इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपकी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल का लेवल हमेशा कंट्रोल में रहेगा।

लाल प्याज- लाल प्याज के सेवन से भी आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं, इसके लिए 1 चम्मच प्याज के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से  आपको काफी फायदा मिलता है।  

सेब का सिरका–  खाली पेट सेब के सिरके का सेवन करने से भी कोलेस्ट्रॉल लेवल  काफी हद तक सही रहता है, इसके लिये, सुबह खाली पेट  एक गिलास हल्के गर्म पानी में एक चम्मच सेब के सिरके को डालकर पियें, इसका अगर आप नियमित रुप से सेवन करतें हैं तो काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है।