अब ऑलिव पत्तियों की चाय से भगायें स्ट्रेस

olive tea Health Benefits
olive tea Health Benefits

आज कल के लाइफ स्टाइल के चलते हमें स्ट्रेस का सामना करना पड़ता है। चाहे बच्चे हों या बडे या महिलायें हर किसी को अपने-अपने काम को लेकर स्ट्रेस रहता ही है। जिसकी वजह से हम बिमार रहने लगते हैं, क्योंकि स्ट्रेस हमारी इम्युनिटी पावर को कमजोर करने का काम करता है। देखा तो ये भी गया है कि कई बार लोग स्ट्रेस से बचने के लिये चाय, कॉफी, या सिगरेट का सहारा लेते हैं। जो कि हमारी हेल्थ के लिये सही नहीं माना जाता है। क्योंकि ये सब चीजें हमारे स्ट्रेस को कम करने की बजाय हमारे शरीर के अंगों पर बुरा प्रभाव डालती हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी हर्बल चाय के बारे में जिसे पीने से आपको मिलेगी अच्छी हेल्थ, साथ ही ये आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करती है और आपके स्ट्रेस को भी कम करने में मदद करती है तो चलिये जानते हैं ।

ये चाय आपको स्ट्रेस से तो बचाती ही है साथ ही ये आपके दिमाग को शांत करती है, नसों को शांत करती है, जिसकी वजह  से आपका मूड़ ठीक रहता है। साथ ही ये आपको अच्छी नींद भी देती है। एक स्टडी से पता चला है कि ऑलिव की पत्तियों में पीलोफेनोल एन्टिऑक्सीडेंट होता है, जिसमें बहुत ज्यादा फ्री रेडिकल्स से लड़ने की क्षमता पायी जाती है। जो इम्युनिटी को बढ़ाने का काम करता है. साथ ही फेनोल के साथ फ्लेवोनोइड्स इसे और पावरफुल एन्टिऑक्सीडेंट बना देता है. इसमें ग्रीन टी की तुलना में दोगुने एन्टिऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो इसे ग्रीन टी से भी ख़ास बनाने का काम करते हैं।  

ब्लड प्रेशर करे नियंत्रित – इसमें ओलियूरोपियन  नामक तत्व पाया जाता है जो कि नेचुरल तरीके से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करता है,  ऑलिव पत्तियों को स्ट्रेस को कंट्रोल करने के लिए बहुत ही असरदार थेरेपी माना जाता है।

दिल को रखे दुरुस्त- अगर आप ऑलिव लीफ का नियमित रुप से  सेवन करते हैं तो यह बैड कोलेस्ट्रॉल को आपकी रक्त धमनियों में जमने से रोक सकता है,  जिससे शरीर में रक्त का संचार सही तरीके से होता है। जिससे आपका दिल की सेहत सही बनी रहती है।  

वजन को कहे बॉय- खराब लाइफस्टाइल की वजह से कई लोग आज मोटापे की समस्या से परेशान हैं,  लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑलिव की पत्तियों में पाया जाने वाला ओलियूरोपियन तत्व बॉडी के फैट को कम करने में सहायता करता है, साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है, जिससे आप ओवरईटिंग की आदत से दूर रहते हैं, और आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है।

डायबिटीज करे कंट्रोल – ऑलिव की पत्तियों से बनी  चाय आपकी शुगर को भी कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकती है, जी हां सही सुना आपने  ये ब्लड में इंसुलिन के लेवल को रेगुलेट करता है, जिससे ब्लड शुगर को अच्छे से मैनेज कर पाता है।

नो कैफीन – स्ट्रेस से बचने के लिये हम कई बार चाय, कॉफी का सहारा लेते हैं, लेकिन ये हमारी सेहत के लिये सही नहीं है, ये कुछ देर तो हमें एनर्जी दे सकते हैं लेकिन शरीर में कई तरह की परेशानियां रहने लगती हैं। लेकिन अगर आप ऑलिव की पत्तियों से बनी चाय के अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो ये आपको पूरे दिन को फ्रैश रखती है, साथ ही आपको कई बीमारियों से भी बचाकर रखेगी, क्योंकि इसमें कैफिन भी नहीं होता।  तो आज हमनें आपको ऑलिव पत्तियों की चाय के कई सारे फायदे बताये तो देर किस बात की है आप भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें ऑलिव पत्तियों की चाय और रहें सेहतमंद ।