Monsoon Special: ये मॉनसून टिप्स अपनाकर दिखें खूबसूरत और स्टाइलिश

Rainy Season Tips in Hindi
Rainy Season Tips in Hindi

मॉनसून आते ही कपड़ो को लेकर हमारी मुश्किलें बढ़ जाती हैं, क्योंकि जींस जल्दी से सूखती नहीं है, और ये हमारी परेशानी का कारण बढ़ा देती है, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपनाकर आप मॉनसून में कपड़ों की समस्या से छुटकारा पा  सकते हैं।मॉनसून सीजन में फैशन का ध्यान रखने के चक्कर में कई बार हमें परेशान होना पड़ता है, फिर चाहे वो कपड़े हों या जूते ।

मॉनसून के मौसम में जींस पहनना अच्छा आइडिया नहीं कहा जा सकता, क्योंकि ये अगर भीग गई तो जल्दी सूखेगी नहीं अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्या पहना जाये, ताकि आप खूबसूरत के साथ- साथ स्टाइलिश भी दिखा जा सके, ऐसे में आप जेगिंग्स ट्राई कर सकती हैं जो कि पहनने में काफी कंफर्टेबल भी है साथ ही जल्द सूख भी जायेगी और ये देगी आपको स्टाइलिश कूल लुक।

सही फैब्रिक चुनें- लिनने का कपड़ा भीगने के बाद हैवी हो जाता है, साथ ही ट्रांसपेरेंट भी , जो कि देखने में आपको सही ना लगे, इसलिए आपको  मॉनसून में लिनेन के कपड़े का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। कोशिश करें कि लिनन और शिफॉन के कपड़े का इस्तेमाल करने से बचें। इस मौसम में पॉलिस्टर का कपड़ा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। साथ ही रेनी सीजन में सफेद कपड़ों का चुनाव ना करें क्योंकि सफेद कपड़े पर दाग जल्दी दिखता है। बेस्ट है कि आप पेस्टल शेड्स के आउटफिट्स को चुनें।