रविवार को व्यावसायिक इकाइयों से जुड़े व्यापारियों-कर्मचारियों के लिए मनपा ने विशेष अभियान चलाकर 99 सेंटरों पर 22 हजार का टीकाकरण किया। सोमवार को शहर में 100 सेंटरों पर वैक्सीनेशन होगा। वैक्सीन का सीमित स्टॉक होने की वजह से सेंटर घटाए गए हैं। एक सेंटर पर 100 लोगों को टीके लगाए जाएंगे यानी कि 10,000 का टीकाकरण होगा। पहले और दूसरे डोज का एक ही सेंटर होने से लोगों की भारी भीड़ होगी। इससे पहले प्रथम और दूसरे डोज के लिए अलग-अलग सेंटर बनाए गए थे।
100 में से 97 में कोविशील्ड और 3 सेंटरों में कोवैक्शीन के टीके लगाए जाएंगे। दूसरे डोज का मैसेज आने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। रविवार को सेंटरों पर भारी भीड़ रही। एक सेंटर पर 225 टीके लगे। लिंबायत, उधना, अठवा, वराछा में श्रमिक वर्ग की आबादी ज्यादा है। व्यापारियों और कर्मचारियों को 31 जुलाई तक वैक्सीन लगवाने की छूट दी गई है।