15 दिन बाद कोरोना के केस फिर डबल डिजिट में आए। मंगलवार को शहर में 8 और ग्रामीण में 3 समेत 11 पॉजिटिव मिले। इससे पहले 11 जुलाई को 13 केस आए थे। उसके बाद से सिंगल डिजिट में केस आए। अब तक 1,43,476 पॉजिटिव आ चुके हैं। मंगलवार एक भी मौत नहीं हुई। अब तक 2,114 मौत हो चुकी है। 5 मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर गए। अब तक 1,41,293 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। मंगलवार को शहर-ग्रामीण में एक्टिव केस की संख्या फिर से बढ़कर 69 हो गई।
मिकोर माइकोसिस के तीन मरीज आए, स्मीमेर से 1 डिस्चार्ज
मंगलवार को स्मीमेर अस्पताल में मिकोर माइकोसिस के 3 और मरीज भर्ती किए गए। सिविल और स्मीमेर में कुल 39 मरीज भर्ती हैं। अब तक सिविल में 41 और स्मीमेर में 24 मरीजों की मौत हाे चुकी है। मंगलवार को स्मीमेर में 1 मरीज को डिस्चार्ज किया गया। सिविल और स्मीमेर में अब तक कुल 314 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।