रिलीज हुआ फिल्म ‘भुज: द प्राइड का गाना ‘भाई भाई’

Sanjay Dutt Bhai- Bhai Song
Sanjay Dutt Bhai- Bhai Song

संजय दत्त के फैंस को फिल्म के निर्माताओं ने तोहफें के रुप में फिल्म ‘भुज: द प्राइड’ के गाने को रिलीज कर दिया है। बता दें कि इस गाने को अब तक 4 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।  

गाना ‘भाई भाई’ में संजू बाबा का एक अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस गाने का ऑफिशियल टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका था। इसके बाद से ही फैंस को संजू बाबा  के इस गाने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। और यही वजह है कि गाने के रिलीज होते ही  4 लाख व्यूज मिल चुके हैं, गाने  को टी- सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

गाने की शुरूआत में संजू बाबा के डायलॉग सुनने को मिलता है, जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि-  ‘उसी दिन पगड़ी पहनुंगा जिस दिन लड़ाई जीतुंगा, वीडियो में संजय दत्त के बाद सीधा युद्ध क्षेत्र और टैंक्स नज़र आ रहे हैं।

गाने में आपको संजय दत्त का राजस्थानी लुक देखने को मिलेगा, वहीं गाने की एंडिंग भी संजय दत्त के डायलॉग से ही होती है। जिसमें वो कह रहे हैं कि – ‘हिंदुस्तान महान है और महान रहेगा, एक दिन पाकिस्तान भी जय हिंद कहेगा।  इस गाने को मिका सिंह ने गाया है, इसके अलावा   गाने का म्यूजिक लीजो जॉर्ज और डीजे चेतास ने बनाया हैं। थोड़े दिन पहले संजय दत्त के कैंसर की खबर सुनकर फैंस काफी दुखी हो गये थे, लेकिन इस फिल्म में उनको देखने के बाद फैंस के लिये ये राहत की ख़बर है।