इजरायल में जल्द ही शुरु होगा बच्चों का टीकाकरण अभियान

corona vaccination
corona vaccination

जल्द ही इजरायल पांच से 11 साल की उम्र के बच्चों के लिये टीकाकरण अभियान को शुरु करने वाला है।  बच्चों के लिए कोविड -19 टीकों की पहली खेप इजराइल पहुंच चुकी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने बयान जारी किया है जिसमें टीकाकरण अभियान 23 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है।फाइजर वैक्सीन की लगभग दस लाख बच्चों की खुराक का शिपमेंट जर्मनी के लीपजि़ग से तेल अवीव के बाहर बेन गुरियन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए भेजा गया। बाद में, इन टीकों को पूरे देश में स्वास्थ्य रखरखाव संगठनों को बांटा गया।

नवंबर में इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेषज्ञ पैनल की सिफारिश के बाद बच्चों को टीका लगाने का फैसला लिया गया था। रविवार को, मंत्रालय के विशेषज्ञों के द्वारा वायरस से उबरने वाले बच्चों के टीकाकरण और 12-15 साल की उम्र के किशोरों को तीसरा बूस्टर शॉट देने की उम्मीद है।