हाल ही में रणवीर सिंह एकता कपूर की लोकप्रिय फ्रैंचाइजी ‘नागिन’ सीरियल के ‘नाग’ के लिये ऑडिशन देते हुए दिखाई दिये। जी हां कलर्स टीवी के विजुअल बेस्ड रियलिटी शो ‘द बिग पिक्चर’ में आज के एपिसोड में शो के बहुत जोशीले होस्ट रणवीर सिंह ने टीवी की क्वीन एकता कपूर और ‘नागिन’ फेम अभिनेत्री मौनी रॉय का वेलकम किया।
शो में रणवीर सिंह ने एकता कपूर से पूछा कि उन्होंने नाग को लेकर कोई शो क्यों नहीं बनाया। इस पर एकता ने कहा कि “मुझे कोई हैंडसम नाग नजर आता ही नहीं,” इस पर रणवीर ने स्टेज पर ही ‘नागराज’ की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया।
रणवीर अपने मजाकिया अंदाज के लिये जाने जाने जाते हैं, नाग के ऑडिसन देते समय एकता कपूर से रणवीर ने कहा कि मेरे भीतर नाग बनने की क्षमता है।” यह बोलते हुए रणवीर सिंह ने न केवल एक संपेरे का वेश लिया ।
बल्कि उन्होंने वो लोकप्रिय ‘नागिन’ डांस भी मंच पर दिखाया। उनके इस ऑडिशन के चलते हर कोई उनके लिये तालियां बजा रहा था। क्या आप जानते हैं कि शो में नागिन का किरदार निभाने वाली मौनी रॉय असल जिंदगी में सापों में काफी डरती हैं।