ट्रैन का सफर किस को नहीं पसंद, हर किसी को ट्रैन का सफर दीवाना बनाता है। लेकिन अगर हम आपको कहें कि आपको ट्रैन का सफर बदलों में करने को मिलेगा। तो आपको शायद यकीन ना हो लेकिन ये सच है।

जी हां ऊँचे ऊँचे पहाड़ी इलाकों से ट्रेन गुजरती है, तो वहां का ये खूबसूरत नज़ारा देखते ही बनता है। तो चलिये जानते हैं बादलों के बीच से गुजरने वाली इस ट्रैन के सफर के बारे में।
आपको बता दें कि अर्जेंटीना में बादलों के बीच एक पुल बनाया गया है, बादलों के बीच बने इस पूल से ट्रेन गुज़रती है। और इस ट्रेन को “ट्रेन टू द क्लाउड” के नाम से जाना जाता है।इस पुल को इतनी ऊंचाई पर बनाया गया है, कि ट्रेन से बाहर देखने पर चारो तरफ सिर्फ बादल ही बादल नजर आते हैं। इस पुल को एंडीज पर्वत श्रंखला पर बनाया गया है। ये पुल समुद्र तल से 4000 मीटर की ऊंचाई पर बना है।
ये रेलवे ट्रैक दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ट्रैक में शामिल है। ट्रैक से दिखते खूबसूरत नजारे हर किसी का मन मोह लेते हैं। बादलोंको चीरती हुई ये टैन हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस रेलवे ट्रैक की शुरुआत अर्जेंटीना के शहर सालटा से होती है।
इस ट्रेन के सफर के बारे में बात करें तो ये 16 घंटे में 217 किलोमीटर का सफर तय करती है, और 29 पुल और 21 टनल से होते हुए गुज़रती है। ट्रैन का ये खूबसूरत नजारा यकीनन आपका दिल जीत लेगी। तो अगर आप भी छुट्टियों में अर्जेंटीना घूमने जाना चाहते हैं तो बादलों से गुजरने वाली इस ट्रैन का सफर जरुर करें।