राहुल गांधी आजकल अपने बयान से सोशल मीडिया में काफी चर्चा में बने हुए हैं। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने बीते दिनों अपनी कई रैलियो में हिंदू बनाम हिंदुत्व पर बयान देकर भाजपा को घेरने की कोशिश की । वहीं अब हिंदू और हिंदुत्व को एक दूसरे से अलग बताये जाने को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों अलग-अलग नहीं हैं।
संघ के नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि जो लोग इस मुद्दे पर विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं दरअसल उनका आधार ही अफवाह है। जोशी ने आगे कहा कि जो लोग इस बयान को सही मानते हैं, उन्हें इसे खारिज करने की कोई वजह नहीं मिल सकती है। हिंदू और हिंदुत्व अलग नहीं है।
यदि मैं हिंदू हूं तो हिंदुत्व मेरा चरित्र है। इसलिए ये दोनों चीजें अलग नहीं है। बता दें कि बीते दिनों जयपुर में कांग्रेस की एक रैली में राहुल गांधी ने हिंदू और हिंदुत्व को अलग बताते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला था।
आपको बता दें कि राहुल गांधी अपनी कई रैलियों में हिन्दू और हिंदुत्ववादी अलग अलग हैं इस तरह की बयानबाजी कर चुके हैं। राहुल ने कई बार बोला कि मैं हिंदू हूं, मगर हिंदुत्ववादी नहीं हूं। महात्मा गांधी हिंदू थे और नाथूराम गोडसे हिंदुत्ववादी था। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि हिंदू हमेशा सत्य की खोज में रहता है, जबकि हिंदुत्ववादी पूरा जीवन सत्ता को खोजने और सत्ता पाने में निकाल देता है। वहीं राहुल गांधी के इस बयान पर सोशल मीडिया यूज़र्स भी उन पर पलटवार करते नजर आये।
साथ ही राहुल पर हिन्दुओं में फूट डालने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया । इतना ही नहीं कुछ लोगों ने कहा था कि राहुल का बयान बिलकुल वैसा ही है, जैसे कोई कहे कि ‘मैं पुरुष हूँ, लेकिन मुझमे पुरुषत्व नहीं।’ वहीं, कुछ लोग राहुल को हिंदी सीखने कि सलाह दी थी, जिसमे त्व प्रत्यय को भावनात्मक संज्ञाओं का निर्माण करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जैसे माता और मातृत्व, पिता और पितृत्व। सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।