
क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को मनाय़ा जाता है। वैसे तो ये त्योहार क्रिस्चन बनाते हैं, लेकिन अब हर धर्म के लोग भी इसे मनाने लगे हैं। भारत में भी इस त्योहार को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। इस दौरान क्रिसमस ट्री को अलग-अलग चीजों से सजाया जाता है। साथ ही सेंटा बच्चों को गिफ्टस भी देते हैं। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे जिन्हें आपको अपने क्रिसमस ट्री पर जरूर लगानी चाहिये ताकि आपको धन की कमी नहीं होगी।
क्रिसमस ट्री पर जो छोटे-छोटे रंग-बिरंगे गिफ्ट बॉक्स लगाए जाते हैं,साथ ही क्रिसमस ट्री पर लाल रंग के रिबन में बंधे तीन सिक्के लटकाना भी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती, पूरे साल पैसे मिलते रहते हैं।
क्रिसमस ट्री को परिवार के सभी लोगो को मिलकर सजाना चाहिये इससे घरवालों के बीच प्यार बना रहता है। कहा जाता है कि जिस रात जीसस का जन्म हुआ था, जंगल के सारे पेड़ जगमगाने लगे थे, पेड़ फलों से लद गए थे. इसलिए घर में क्रिसमस ट्री लगाने से जीवन में नई उम्मीदों को भी लेकर आता है। साथ ही क्रिसमस ट्री को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।