फिर से पर्दे पर दिखेगा ‘राउडी राठौर’ का जलवा, विजयेंद्र प्रसाद लिख रहे हैं स्क्रिप्ट

Rawdy Rathore 2
Rawdy Rathore 2

खिलाड़ी कुमार जल्द ही अपनी फिल्म राउडी राठौर के सीक्वल लेकर आने वाले हैं।  मिली जानकारी के मुताबिक इस खबर को खुद बाहुबली के राइटर्स में से एक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने कंफर्म किया है। बता दें कि वो खुद इस सीक्वल की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। फिल्म राउडी राठौर हिट तेलुगु फिल्म विक्रमार्कुडु की रीमेक है, जिसकी स्क्रिप्ट को के वी विजयेंद्र ने ही लिखा था। साल 2012 में आई फिल्म राउडी राठौर में अक्षय कुमार डबल रोल  में नजर आये थे।

विजयेंद्र प्रसाद का कहना है  कि मैं अभी राउडी राठौर 2 की स्क्रिप्ठ लिख रहा हूं। क्योंकि भंसाली साहब ने सीक्वल लिखने के लिए मुझसे बात की थी। और मैं जल्द ही इस स्क्रिप्ट को पूरी कर लूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे फिल्म के निर्देशक के बारे में कोई जानकरी है।

 वहीं उम्मींद लगायी जा रही है कि सोनाक्षी सिन्हा को फिर से इस फिल्म में देखा जा सकता है। हांलाकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। कि इस बार अक्षय कुमार के साथ कौन सी हसीना रोमांस करते दिखाई देगी।

 बता दें कि इस सीक्वल की कहानी पूरी तरह से नई होगी। और जल्द ही विजयेंद्र प्रसाद फिल्म की स्क्रिप्ट को पूरा कर लेगे। फिल्म को अगले साल 2022  में रिलीज किया जा सकता है।