कम बजट में भी अपने ‘वैलेंटाइन डे’ को बनायें स्पेशल, अपनायें ये टिप्स

वैलेंटाइन डे
वैलेंटाइन डे

14 फरवरी यानि वैलेंटाइन डे के दिन कम बजट में कुछ प्लान करना चाहते हैं तो इन तरीकों से आप अपना वैलेंटाइन डे को स्पेशल बना सकते हैं। कम बजट में भी अपने पार्टनर को स्पेशल फील करा सकते हैं, चलिये जानते हैं कैसे…

कुछ स्पेशल बनाकर खिलायें:

आप अपनी पार्टनर को घर पर ही अपने हाथों से कुछ बना हुआ खिला सकते हैं, जो उनकी फेवरेट डिश हो, या कुछ ऐसा जो आपने ट्राई ना किया हो।  ऐसा करके आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवा सकते हैं।

बालकनी या छत को बनायें रोमेंटिक प्लेस:

वैलेंटाइन डे  के दिन आप छत या बालकनी को मोमबत्ती से भी डेकोरेट कर सकते हैं, जमीन पर मोटा गद्दा बिछाकर आसपास कैंडल्स जला लें और हल्का-हल्का म्यूजिक चलाकर डिनर भी प्लान कर सकते हैं।

स्पेशल नोट करें तैयार:

मार्केट से  ग्रीटिंग कार्ड्स लाने की जगह आप अपने हाथों से अपने पार्टनर के लिए कार्ड बनाएं और उस कार्ड पर एक प्यारा सा संदेश भी लिखें, ऐसा करने से भी आपके पार्टनर को स्पेशल फील होगा।