
कान्ये वेस्ट ने हाल ही में अपने नये गाने को रिलीज कर दिया है। कान्ये का ये नया गाना इंडायरेक्टली किम कार्दशियन को डेडिकेट है। खबरों की मानें तो कान्ये किम के साथ अपने सेपरेशन के बाद से परेशान हैं। वहीं किम कार्दशियन आजकल रूमर बॉयफ्रेंड पेट डेविडसन को डेट कर रही हैं, बता दें कि कान्ये ने अपना गाना ‘सिटी ऑफ गॉड’ रातोंरात ही रिलीज कर दिया है। कान्ये वेस्ट के न्यू सॉन्ग के बोल हैं- ‘ लूजिंग माय लव टु द आर्म्स ऑफ एनदर'(अपने प्यार को किसी और की बाहों में खो चुका हूं।
कान्ये वेस्ट की इन लाइन्स को सुनकर ऐसा लग रहा है जैसे उनकी जिंदगी में जो चल रहा है, कान्ये वेस्ट अपने गाने में उनका दर्द झलक रहा है। हाल ही में कान्ये वेस्ट और किम कार्दशियान ने अपनी साल साल की शादी को तोड़ दिया। किम और कान्ये के 4 बच्चे हैं- नॉर्थ, सेन्ट, शिकागो और साल्म। शादी टूटने के बाद किम कार्दशियन डेविडसन को डेट कर रही हैं।
वहीं खबरों की मानें तो कान्ये वेस्ट जूलिया फॉक्स को डेट कर रहे हैं। दरअसल, जहां एक तरफ खबर थी कि कान्ये किम से रिक्वेस्ट कर रहे थे कि वो दोनों सेपरेट न हों, वहीं दूसरी तरफ जूलिया फॉक्स ने एक इंटरव्यू के बीच कहा था कि वो कान्ये वेस्ट को डेट कर रही हैं।