
सीरियल नागिन 6 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन 12 फरवरी यानि आज दर्शकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। जी हां आज शो को टेलीकास्ट किया जाना है। शो के ग्रैंड प्रीमियर से पहले नागिन 6 की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इसकी कुछ झलकियां शेयर की हैं। इससे पहले कि आप ये शो देखें, एकता कपूर ने बड़े पर्दे पर नागिन 6 देखा। एकता ने सोशल मीडिया पर शो के कुछ जबरदस्त विजुअल्स को शेयर किया है. जिसमें अभिनेता मनित जौरा दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में मनित जौरा पंडितों को विश्वास दिला रहे हैं कि देश को बचाने के लिए नागिन जरुर आएगी, शिव वरदानी, उसका काटा मांगे ना पानी, हर प्रकोप का कोप, हर विश पर भारी, वो इच्छाधारी हर अवतार बदल सकती है। एकता कपूर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें स्क्रीन के पास उनके बेटे रवि भी बैठे नजर आ रहे हैं। सीजन 6 में नागिन बनी हैं तेजस्वी प्रकाश और महक चहल. सिंबा नागपाल, उर्वशी ढोलकिया, आम्रपाली गुप्ता तथा सुधा चंद्रन भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। अब देखना होगा कि तेजस्वी प्रकाश नागिन के अवतार में दर्शकों का कितना दिल जीत पाती हैं।