Almond oil For Hair: बादाम तेल के साथ मिलाये ये चीजें, पायें खूबसूरत और शाइनी हेयर

hair-care-tipshair-care-tips
hair-care-tips

Almond oil For Hair:  बादाम का तेल (Almond oil) बालों के लिये काफी फायदेमंद माना जाता है,  बाजाम के तेल में विटामिन ई, प्रोटीन और फोलिक एसिड पाया जाता है जो कि बालों के लिये अच्छा माना जाता है बदाम के तेल से मालिश (Massage with Almond oil) करने से बालों की  कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि बादाम के तेल (Almond oil benefits) में कुछ चीजों को मिलाकर लगाने से आप भी अपने बालों के खूबसूरत और शाइनी बना सकते हैं । तो चलिये जानते हैं कैसे ?

बादाम तेल और नींबू:
बादाम के तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाया जाये तो इससे डैंड्रफ की समस्या दूर की जा सकती है, इसके लिये आपको एक कटोरी में बदाम के तेल की कुछ बूंदे और नींबू की तेल की कुछ बूंदे मिला लें।  अब हल्के-हल्के हाथों से अपने बालों की मालिश करें। मालिश के बाद आप चाहे तो 1 घंटे बाद अपने बालों को शैंपू कर सकते हैं या फिर आप इस तेल को अगले दिन धो सकते हैं।

बादाम का तेल और शहद:
बादाम का तेल, शहद और केला के इस्तेमाल से भी बालों को खूबसूरतबनाया जा सकता है। इसके लिये एक कटोरी में तीनों को अच्छे से मिक्स करें, और इस मिश्रण को बालों पर लगाएं।  आधा घंटे या 1 घंटे के बाद अपने बालों माइल्ड शैंपू से धो लें. ऐसा करने से बाल खूबसूरत तो होंगे ही, चमकदार भी बनते हैं।