लोकसभा चुनाव छठवें फेज़ की बड़ी तैयारी- राजधानी में आज मोदी की रैली तो प्रियंका का रोड शॉ

सात चरणों में संपन्न होने वाला लोकसभा चुनाव 2019 के जैसे-जैसे एक के बाद एक चरण पूरे हो रहे हैं चुनावी जंग और तेज़ होती जा रही है। देश के सबसे बड़े लोकसभा चुनाव में मुकाबला आर या पार का तो सात चरणों के पूरा होने के बाद होगा। लेकिन देश के दो बड़ी पार्टियों के बीच दिल्ली में वोट के लिए महासंग्राम का आज पहला दिन होगा। बता दें, चुनाव के 5 चरण समाप्त हो चुके हैं और छठवें फेज़ की तैयारियाँ जोरो-शोरों पर है। चुनाव का यह छठवाँ फेज़ ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इसमें देश की राजधानी से भी वोट डाले जाऐंगे।Image result for LOKSABHA CHUNAV 2019 MODI HDचुनावी जंग का छठवाँ फेज़ 12 मई को वोट के रूप में पूरा होगा। 12 मई की तैयारी के फलस्वरूप आज राजधानी में रैली और रोड शॉ के कार्यक्रम होंगे। देश की बड़ी पार्टी बीजेपी से खुद वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी दिल्ली में रैली कर जनता को सम्बोधित करेगें। चुनावी प्रचार के लिए एक ओर जहाँ देश के वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी की दिल्ली में रैली है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी भी चुनावी प्रचार के लिए राजधानी में रोड शॉ के लिए मैदान में उतरेंगी।Related imageप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रामलीला मैदान से जनता को सम्बोधित करेंगे। बता दें कि मोदी का जनता संबोधन अपने सातों प्रत्याशियों के लिए होगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी का रोड शॉ नार्थ- ईस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली में रहेगा। बता दें कि यह तीनों ही बड़े कार्यक्रम दिल्ली में शाम के वक्त रहेंगे। यानि दो रोड शॉ व रामलील मैदान में मोदी की रैली के कारण आज राजधानी में जाम की स्थिति बनी रहेगी।Image result for PRIYANKA IN RALLY HD PICSजहाँ नरेंद्र मोदी की रैली का समय शाम 5 बजे का है, अनुमान लगाया जा रहा है कि राजधानी में जाम की स्थिति 3 बजे से ही शुरू हो जाएगी। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से राजधानी में सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भारी भीड़ जुटने की भी उम्मीद की जा रही है। जहाँ रामलील मैदान में 3 बजे से ही भीड़ जुटना शुरू हो जाएगी वहीं खुद मोदी शाम 7:30 बजे रैली में शिरकत करेंगे।Image result for PRIYANKA IN RALLY HD PICSप्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए रामलीला मैदान जो कि खुद में दिल्ली का एक बड़ा पार्क है, के लिए सुरक्षा इंतजाम भी बड़े किये गये हैं। सुरक्षा इंतजाम के तहत 2 हजार सुरक्षाकर्मियों का पहरा रामलीला मैदान में रैली के दौरान रहेगा। वहीं 2 हजार पुलिस कर्मियों के साथ रैली में साइड फॉर्स के जवान भी तैनात रहेंगे। इसके अलावा भी सुरक्षा के तमाम बड़े-बड़े इंतजाम रामलीला मैदान में देखने को मिलेंगे।Related imageकांग्रेस महासजिव प्रियंका गाँधी के दो रोड शॉ के तहत पहला रोड शॉ शाम 4 बजे नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के इलाकों में होगा। प्रियंका का पहला रोड शॉ शाम 5:30 बजे खत्म होगा वहीं दूसरा यानि साउथ दिल्ली में होने वाला रोड शॉ 6 बजे से साउथ दिल्ली की सड़कों पर प्रारंभ हो जाएगा।Image result for LOKSABHA CHUNAV 2019

बता दें देश की दोनों ही बड़ी पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस के लिए आज के यह कार्यक्रम लोकसभा चुनाव 2019 के तहत 12 मई को दिल्ली में चुनाव के रूप महत्वपूर्ण होंगे।