
कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। वह बहुत जल्दी मां बनने वाली हैं। हालांकि प्रेग्नेंसी में भी भारती सिंह को काम करते हुए देखा जा सकता है। वबीं अह भारती ने एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उनकी मां बनने की जल्दी साफ देखी जा सकती है।
भारती सिंह ने अपनी कुछ फोटोज का कोलाज बनाकर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो हस्बैंड हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के साथ दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह कुर्ता-लहंगा में काफी खूबसूरत लग रही हैं। हर्ष धोती-कुर्ता में दिखाई दे रहे हैं। फोटोज में दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है। साथ ही भारती सिंह ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया है। वहीं पोस्ट शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा है – ‘मम्मी और पापा। चल बेबी आ जा अब। हैशटैग बेबी कमिंग सून’।