गुरमीत और देबिना बने पेरेंट्स, वीडियो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Chaudhary) और देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) पेरेंट्स गए हैं। आपको बता दें कि दोनों के घर एक बेबी गर्ल शामिल हुई है। इस बात की जानकारी गुरमीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टा पर फैंस के साथ शेयर की।

इतना ही नहीं गुरमीत ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें गुरमीत ने कैप्शन में लिखा है- ‘हमने अपनी बेटी ‘बेबी गर्ल’ का ग्रेटीट्यूड के साथ वेलकम किया है। हमारी बच्ची ने दुनिया में 3 अप्रैल 2022 को कदम रखा है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। गुरमीत-देबिना।

 आपको पता हो गुरमीत और देबिना शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। तो खुशी तो दुगनी होगी ही, गुरमीत और देबिना साल 2008 से एक दूसरे को जानते हैं और दोनों पहली बार टीवी शो ‘रामायण’ के सेट पर मिले थे। इसी शो में गुरमीत श्रीराम और देबिना मां सीता के किरदार में नजर आई थीं। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस शो के बाद दोनों ने साल 2011 में एक दूसरे का हाथ थाम लिया।