ट्रोलर्स को मलाइका का करारा जवाब, कहा- “किसी भी ब्रेकअप और डिवोर्स के बाद महिला को नहीं करना चाहिये ये काम

arjun-malaika-news
arjun-malaika-news

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ कई  इवेंट्स में साथ नजर आते हैं। वहीं खबरों की मानें तो ये कपल भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है। वहीं मलाइका को कई बार सोशल मीडिया पर  ट्रोल भी किया जा चुका है, जी हां  क्योंकि वो अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी है।

वहीं  अब ट्रोल्स पर मलाइका ने रिएक्ट करते हुए उसका जबाब दिया है। जी हां मलाइका अरोड़ा ने जबाब देते हुए कहा कि ‘किसी भी ब्रेकअप और डिवोर्स के बाद जरुरी है कि महिला अपनी जिंदगी को आगे बढ़ायें, ना कि उदास-तन्हा रहे।

वैसे तो अक्सर मलाइका को ट्रोलर्स को नजरअंदाज करते देखा गया है,  आपको बता दें कि मलाइका 50 में एंटर करने वाली हैं। वहीं अर्जुन कपूर की बात की जाये तो वो अभी 36 साल के हैं। लेकिन फैंस को इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है, और इनकी कैमेस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है।