
टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है, गुरमीत और देबीना ने अपनी लाडली बेटी का नाम ‘लियाना’ रखा है। वहीं डिलीवरी के बाद देबीना बनर्जी फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं। बता दें कि देबीना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद कोई नहीं कह सकता है कि वह अभी हाल में ही मां बनी है।

देबीना इस वीडियो में साड़ी पहने मस्ती भरे अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट कलर की साड़ी में वो काफी खूबसूरत भी नजर आ रही हैं, देबीना ‘ना जा’ गाने पर मस्त डांस मूव्स करती देखी जा सकती हैं। साथ ही इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होनें कैप्शन में लिखा- ‘बस ऐसे ही ! जब आप तैयार होते हैं तो हमेशा डांस करने के लिए तैयार रहते हैं।’ लास्ट में देबीना ने लिखा, ‘मम्मी डांस’ लिखा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

बता दें कि कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 64 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 11 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो पर लाइक बटन प्रेस किया है। वहीं कमेंट बॉक्स में फैंस दिल खोलकर देबिना पर अपना प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब देबीना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है, वो हमेशा से ही सोशल मीडिया पर अपनी और अपने पति की फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

इतना ही नहीं ये दोनों अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही अपने फैंस के साथ अपनी बेटी से जुड़ी हर अपडेट्स को शेयर करते रहे हैं।देबीना और गुरमीत ने राम-सीता की भूमिका निभाकर लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई, और यही वजह है कि ये दोनों दर्शकों के दिलों में आज भी राज करते हैं।