क्या ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो को अलविदा कहने वाली हैं, मुनमुन दत्ता?

टीवी का सबसे फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों के दिलों में ख़ास जगह बनाये हुए है।  इस शो के सभी किरदार दर्शकों को काफी पसंद आते हैं। जब शैलेश लोढ़ा के शो छोड़ने की खबर सामने आई। कहा गया कि शैलेश को लगने लगा कि उनकी डेट्स का सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। शैलेश अपने कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं हैं। 

वैसे कहा तो ये भी गया कि शैलेश इस शो की वजह से और कई शोज नहीं कर पा रहे हैं। वो कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, जिसके चलते उन्होंने शो को अलविदा कहा।

बता दें कि अब शैलेश लोढ़ा ‘वाह भाई वाह’ शो में दिखाई देने वाले हैं, और इस शो का टीजर भी सामने आ चुका है। वहीं शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की जाये तो अब मुनमुन दत्ता भी शो को छोड़कर जा सकती हैं। जी हां खबरों की मानें तो जल्द ही मुनमुन दत्ता भी शो को अलविदा कह सकती हैं। बता दें कि शो में मुनमुन का किरदार हर किसी को भाता है। इसलिये ये कहना गलत नहीं होगा कि मुनमुन दत्ता के शो को छोड़कर जाने से शो पर काफी असर देखने को मिल सकता है।

वैसे इस तरह की खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं , जब मुनुमन के शो को छोडकर जाने की बात कही कई, लेकिन उन्होंने हर बार इससे इनकार किया।

लेकिन इस बार कहा जा रहा है कि मुनमुन दत्ता को ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। और यही वजह है कि कहा जा रहा है कि अगर मुनमुन ‘बिग बॉस ओटीटी’ में पार्टिसिपेट करती हैं तो वो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’  शो छोड़ देंगी। 

आपको बता दें कि वैसे इस बात की जानकारी अभी ऑफिसियल नहीं है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो तारक मेहता के मेकर्स और फैंस ज़रूर निराश हो जायेंगे।