निक जोनस ने दिया ये शानदार तोहफा़, प्रियंका ने प्यारा सा मैसेज लिखकर दिया धन्यवाद

प्रियंका चोपड़ा को आखिर कौन नहीं जानता, प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बनाई है, वैसे तो प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वो हमेशा अपने से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनको पति निक जोनस ने एक गिफ्ट दिया है। वहीं, उन्होंने निक जोनस को इस उपहार के लिए प्यारा सा रिप्लाई किया है।

यूं लिखा प्यारा सा कोट
प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है जिसमें आप देख सकते हैं कि वह एक कस्टमाइज्ड कार में बैठी हुईं हैं,  और इस इस कार पर लिखा है, मिसेज जोनस, वहीं प्रियंका ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा -, ‘अब ये हुई न राइड। थैंक्यू निक जोनस हमेशा मेरी मदद करने के लिए। बेस्ट हसबैंड। 

खबरों की मानें तो निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को ये कार इसलिए गिफ्ट की है ताकि वह अपने आने वाले प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ के सेट तक आसानी से जा सकें। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ एक्टर रिचर्ड मैडन के साथ नजर आने वाली है। इसके अलावा फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली मूवी ‘जी ले जरा’ में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ भी दिखाई देने वाली हैं। यानि लबें समय के बाद प्रियंका बॉलीवुड़ में नजर आने वाली है