अली गोनी और जैस्मिन भसीन जल्द ही जिंदगी भर के लिये थामेंगे एक -दूसरे का हाथ

टीवी की दुनिया के पॉपुलर स्टार्स अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) के फैंस के लिये अच्छी खबर है। जी हां अली और जैस्मिन जल्द ही ऑफिशियली एक-दूजे का हाथ थामने को तैयार हैं।  आपको बता दें कि इस बात की जानकारी खुद अली गोनी ने दी है।

जैसा की आप सभी जानते ही हैं अली गोनी और जैस्मिन भसीन को कई बार एक दूसरे के साथ हाथों में हाथ डाले देखा जा सकता है। इसके अलावा भी इन दोनों को कई रियलिटी शोज में भी साथ दिखाई देखा जा चुका है।

 बिग बॉस 15 में जब अली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बने और फिर क्या था बोला जाने लगा है कि वो और जैस्मिन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन  शो में अक्सर ये दोनों  एक दूसरे को अपना दोस्त बताते थे। लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा दोनों की नजदीकियां और भी ज्यादा बढ़ने लगीं।

बिग बॉस 15 के बाद अली और जैस्मिन कई म्यूजिक वीडियोज, शोज, इवेंट्स और विज्ञापनों में साथ नज़र आ चुके है, जिससे ये साफ जाहिर होने लगा कि कपल पूरी तरह से एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हैं। वहीं फैंस को भी इनकी जोड़ी बहुत पसंद आती है, और अब हाल ही में अली ने ऑफिशियली उनकी और जैस्मिन की शादी पर मुहर लगा दी है।