समर के इस हॉट सीजन में बेहद जरूरी है कि आप अपने आप को कूल ट्रेंड्री अंदाज़ में हमेशा तैयार रखें। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस समर सीजन आप दोस्तों के बीच कैसे अपने आप को कूल अंदाज़ में रख टशन जमा सकती हैं।
इस समर सीजन में सनग्लासेस में जो ट्रेंड चल रहा है वह है माइक्रो सनग्लासेस का।
माइक्रो सनग्लासेस कुछ समय पहले तक इतने पसंद नहीं किये जाते थे। अक्सर आपने 90-20 के दशकों की पुरानी फिल्मों में हीरो को बाइक पर इन्हीं माइक्रो सनग्लासेस पहने एंट्री मारते देखा होगा। जहाँ पहले इन्हें इनके साइज़ की वजह से थोड़ा फनी समझा जाता था और छोटे बच्चों को ही पहनाना बेहतर समझा जाता था वहीं 2019 के समर सीज़न में ये माइक्रो सनग्लासेस दुबारा ट्रेंड में आ गए हैं।
अभी हाल ही में कुछ फेमस बॉलिवुड सिलेब्रिटी को भी माइक्रो सनग्लासेस पहने टशन जमाते कैप्चर किया गया था। बॉलिवुड की टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, अनुष्का शर्मा से लेकर कंगना, अनन्या पांडे तक इस ट्रेंड को फॉलो करती नज़र आयीं। तो चलिए सनग्लासेस की बात तो हो गयी अब आपको बताते हैं इन सन ग्लासेस के साथ आप पर कौन से रंग के कपड़े जचेंगे।
जैसा कि हम आपको बता चुके हैं माइक्रो सनग्लासेस इस समर सीजन का ट्रेंड है, तो इसके साथ कपड़े भी आपके सही रंग के साथ-साथ ट्रेंडी रंग के होने चाहिए।
आपको बता दें इस समर सीजन में आपका ट्रेंडी लुक को पूरा करेगा इन सनग्लासेस के साथ सफेद, पीले औऱ हरे (सी ग्रीन) रंग के कपड़े। जैसा कि आप जानते ही हैं सफेद रंग को हमेशा से ही पसंद किया जाता है यह रंग पहनने में कूल तो लगता ही है साथ ही सिंपल में बेस्ट होने का अनुभव भी दिलाता है।
सफेद रंग की टी-शर्ट में कई बॉलिवुड सितारों को एयरपोर्ट पर कैमरे में कैप्चर किया ही जाता है। इस समर भी आप इस रंग को पहन दोस्तों के बीच टशन जमा सकती हैं।
हाल ही में बॉलिवुड की बेबो यानि करीना कपूर ने एक हॉट फोटोशूट करवाया था। इस हॉट फोटोशूट में करीना कपूर ने पीले रंग की ड्रेस पहनी थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत नज़र आयीं। फैन्स को भी करीना का यह येलो हॉट अंदाज काफी पसंद आय़ा। वहीं चलते ट्रेंड को फॉलो करने वालों में बॉलिवुड की अनारकली यानि हॉट मलाइका अरोरा खान कैसे पीछे रह सकती हैं।
मलाइका ने भी अभी कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक हॉट फोटो दर्शकों के साथ शेयर किया। इस तस्वीर को भी उनके फैंस द्वारा काफी तारीफें मिलीं। तो आप भी इस समर पीले रंग में अपना हॉट अंदाज़ बरकरार रख सकती हैं।

तीसरा रंग जो इस समर सबका पसंदीदा बना हुआ है वह है हरा यानि सी ग्रीन। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलिवुड में एंट्री करने वाली अनन्या पांडे व तारा सुतारिया ने अभी कुछ दिनों पहले अपनी एक फोटो फैंस के साथ शेयर की जिसमें वह दोनों ही इस रंग में नज़र आयीं।तो इस तरह आप भी बन जाइए इस समर सीजन माइक्रो सनग्लासेस के साथ इन तीनों ही रंगों को अपना हॉट समर की कूल क्वीन।