बॉलिवुड सिंगर केके का 53 साल की उम्र में निधन

बॉलिवुड सिंगर केके कृष्णकुमार कुन्नाथ का 53 साल की उम्र में निधन हो गया।  बता दें कि  सिंगर केके का कोलकाता में कॉन्सर्ट के दौरान निधन हो गया। कोलकाता के नजरूल मंच पर गुरुदास कॉलेज के फेस्टिवल में उनका कॉन्सर्ट चल रहा था । केके का पूरा नाम कृष्ण कुमार कुन्नथ है। केके 53 साल के थे। फिल्मों में ब्रेक मिलने से पहले केके तकरीबन 35,000 जिंगल्स गा चुके हैं।  

हिंदी में 200 से भी ज्यादा गानों में दे चुके हैं अपनी आवाज 
उन्होंने हिंदी में 200 से ज्यादा गाने गाए हैं। केके फिल्म हम दिल दे चुके सनम में भी अपनी आवाज दे चुके हैं।बॉलीवुड सिंगर केके (कृष्ण कुमार कुन्नथ) का मंगलवार को कोलकाता में लाइव शो के दौरान निधन हो गया, परफॉर्मेंस के बाद वह होटल पहुंचे और उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें CMRI (कोलकाता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट) हॉस्पिटल ले जाया गया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके सिर में चोट थी। इस घटना के बाद पुलिस ने अननैचुरल डेथ का केस दर्ज किया है। सिंगर का पोस्टमॉर्टम उनके परिवार की सहमति के बाद किया जाएगा।

पीएम मोदी​ ने जताया शोक​​​​​​
इस खबर पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। PM ने कहा केके के निधन से दुखी हूं, उनके गानों से हर उम्र के लोग जुड़े हुए हैं। वो अपने गानों के जरिए हमारे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे। ईश्वर उनके परिवार को शक्ति दे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी केके के निधन पर शोक जताया है। सिंगर केके के निधन से बॉलीवुड़ इंडस्ट्री में दुख का माहौल है। अभिनेता अक्षय कुमार, सिंगर अरमान मलिक, अभिनेत्री सोनल चौहान और मुनमुन दत्ता समेत कई हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया है।


सिंगिंग करियर की शुरुआत की
2021 में केके को मिर्ची म्यूजिक अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उन्होंने दिल्ली के माउंट सेंट मेरी स्कूल से पढ़ाई की और ग्रेजुएशन किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया था। 1999 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए केके ने ‘जोश ऑफ इंडिया’ गाना गाया था। आपको बता दें कि सिंगर केके ने म्यूजिक एलबम ‘पल’ से अपने करियर की शुरुआत की। और सभी को अपनी आवाज का दीवाना बना दिया।