
उर्फी जावेद अक्सर अपने कपड़ो की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं, उर्फी आये दिन मीडिया के सामने पोज़ देती हुई नजर आती हैं। और कई बार उनके लुक्स और ड्रेस को जमकर ट्रोल भी किया जा चुका है। वहीं हाल ही में उर्फी जावेद का एक और लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।

दरअसल व्हाइट ब्राइड बनीं उर्फी जावेद का ये कोई लेटेस्ट नहीं बल्कि पुराने फोटोशूट की फोटोज सामने आयी हैं, फोटोज में आप देख सकते हैं, कि उर्फी किसी परी से कम नहीं लग रही। उर्फी ने डीपनेक स्ट्रैपी सैटिन गाउन पहना हुआ है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हे जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

बता दे कि उर्फी ने अपने इस सो कॉल्ड ब्राइडल लुक के साथ मेकअप भी काफी बोल्ड रखा था। बालों को कर्ल किया हैं। वही इसके साथ उर्फी ने न्यूड और ग्लॉसी शादी की लिपस्टिक लगाई हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने नार्मल आई मेकअप के साथ वाइट कलर के इयररिंग्स पहन कर अपने लुक को कम्पलीट किया हैं।

वहीं इन फोटोज को देखने के बाद उर्फी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है, लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब उर्फी को ट्रोल किया जा रहा है, इससे पहले भी वो कई बार अपने कपड़ो को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं।