
करौंदे कई लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है, क्योंकि इसका स्वाद काफी खट्टा होता है। करौंदे का अचार, चटनी, के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आर जानते हैं कि करौंदा आपको स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। भवे ही इसका स्वाद खट्टा क्यों ना हो तो चलिये अब जान लेते हैं इसके फायदों के बार में ।
पेट को स्वस्थ रखता है –
करौंदे का सेवन करने से पेट ठीक रहता है। ये कब्ज, गैस और एसिडिटी आदि की परेशानी से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। इसके अलावा ये लूज मोशन जैसी समस्या को भी दूर करता है। इसके अलावा ये आपकी आंतों को भी हेल्दी रखने में मदद करता है।
इम्युनिटी को बढ़ाये
अगर आप भी अपनी इम्युनिटी को बढ़ाना चाहते हैं तो करौंदे का सेवन जरुर करें, इसके अलावा ये शरीर की बीमारियों को दूर करने का काम करते हैं। आपको बता दें कि करौंदे में आयरन होता है और ये शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है।
वजन कम करने में कर मदद
करौंदे में फाइबर अधिक मात्रा में होता है और इससे आपको देर तक भरा हुआ महसूस होता है। तो ये वजन घटाने में मदद करने में भी मददगार है।
करौंदे कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं
करौंदे का सेवन कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। जी हां ये दिल की बिमारियों से भी बचाता है, इसके अलावा ये हाई बल्ड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
तो देखा आपने करौंदा है गुणों से भरपूर इसलिए आपको इसे अपनी डाइट में जरुर शामिल करना चाहिये, ताकि आपको भी इसके कई सारे हेल्द बेनिफिट्स मिल सकें, और कई बिमारियों से बचें रहें।