
दीपिका पादुकोण ने कान 2022 में जूरी में शामिल होकर भारत को गौरान्वित किया है, वहीं कान में दीपिका हर रोज अपने फैशन और ड्रेसिंग सेंस से अपने जलवे बिखेर रही हैं। बता दें कि ऐसे में दीपिका का एक और लुक वायरल हुआ हैं। जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। और उनका ये लुक काफी पसंद भी आ रहा है ।

दीपिका का कातिलाना अंदाज़
आपको बता दें कि इस नए लुक में दीपिका पादुकोण ने ग्रीन कलर का जंप सूट स्टाइल पैंट और टॉप पहना हुआ है, जिसमें व्हाइट कलर के डॉट बने हुए हैं। दीपिका ने व्हाइट हाई हील्स और मैसी हेयर के साथ लुक को कंप्लीट किया है। दीपिका का लुक स्टनिंग लग रहा है। फोटोज में वो अलग-अलग पोज भी दे रही हैं। और इन फोटोज को कुछ ही देर में दो लाख से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं ।

यूजर्स ने किये जमकर कॉमेंट
दीपिका की इन फोटोज को देखने के बाद यूजर्स ने जमकर कमेंट करना शुरु कर दिया है, एक यूजर ने लिखा, ‘क्वीन’। इसके अलावा बाकी फैन भी सो क्यूट, हॉट, और दिल वाली इमोजी भेज रहे हैं। दीपिका ने अपने स्टाइल अंदाज से सबको अपना दीवाना बना दिया है, और एक बार फिर से सभी की जुबान पर दीपिका का ही नाम है। कान्स में दीपिका पादुकोण बतौर जूरी शामिल हुई है। पिछले 8 दिनों में उनके डिफरेंट लुक और स्टाइल देखने को मिले।
दीपीका के पास हैं ये बड़ी फिल्में
वहीं दीपीका याशराज की फिल्म पठान में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान लीड रोल में होंगे, इस फिल्म को जनवरी 2023 में रिलीज किया जायेगा , इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी। ये दोनों स्टार्स पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं